Colouring The World by Amit Harit
Colouring The World
चित्र भावों, संवेदनाओं, विचारों, तथा कल्पनाओं, की ऐसी अभिव्यक्ति है जो
रंगों एवं रेखाओं के माध्यम से प्रकट होती है। बचपन से घर में त्योहारों, उत्सवों और अन्य अवसरों पर बनाये जाने वाले माँडणो, आलेखों और रंगोली ने मुझे आकर्षित किया है। राजस्थान के
रंगों ने मुझे हमेशा से ही नयी प्रेरणा दी है,
हर साल सूखे से
जूझने वाली यहाँ की मिट्टी के रंगों की चमक से मेरे चित्रों के रंग हमेशा प्रभावित
रहे हैं। मेरी कृतियों में जिन प्रभावों को मैं देखता हूँ उनमें सर्वप्रथम रंग हैं
जो मैंने बचपन से ही अपने आसपास देखे हैं।
यहाँ के प्राचीन चित्रों में यहाँ की विभिन्न प्रकार की
मिट्टियों तथा प्राकृतिक खनिज रंगों का सर्वाधिक प्रयोग मिलता है, जिसमें लाल, काली, पीली, रामरज, सफेद, मटमैला तथा विभिन्न रंगों
के पत्थर हरा भाटा, हिंगलू आदि को बारीक
पीसकर उसे आवश्यकतानुसार गोंद और पानी के साथ घोंट कर काम में लाने की अपनी निजि
पद्धति रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की खनिज, बहुमुल्य धातुएँ जैसे सोना, चाँदी, रांगा, जस्ता तथा भूमि से
प्राप्त अन्य रंगों का भी विधिवत निर्माण करते रहे हैं। इन तत्वों से बनने वाले
रंग कीमती तथा टिकाऊ होते थे। रंगों में हरा भाटा, पीला पत्थर एवं
""हिंगलू'' पत्थर अधिक कार्य आता है।
सफ़ेद रंग के लिये भीलवाड़ा की खाड़ियों का सफेदा प्रयोग में आता रहा है। प्रकृति से
प्राप्त लाल पत्थर, गेरु व हिंगलू से लाल रंग
तैयार किया जाता है। लाल रंग में हिंगलू रंग को सभी रंगों में श्रेष्ठ माना गया
है। हिंगलू रंग में ही पीले रंग की एक मात्रा मिलाने से कसूमल रंग बन जाता है। इन
रंगों को सिलवट्टेपर गोठने की विशेष परंपरा रही है। नीले रंग का निर्माण वनस्पति
तथा खनिज दोनों से किया जाता रहा है। देशी नील नामक वनस्पति नीला रंग बनाने में
काम आती रही है। काले रंग के लिए काजल या कोयले का प्रयोग होता था। मेवाड़
में पलाश या केसूली छावरा, ढ़ाक, खाकरा आदि स्थानीय पौधों के फूलों से तेज पीला वनस्पती रंग
तैयार करने की प्रथा रही है, मेरा प्रिय रंग हल्दी से
बना पीला रंग है।रंगों का चित्रों के सृजन में अपना एक विशेष महत्त्व
होता है जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में अपना आभास करा देता है। रंग हमारे चारों
और बिखरे हुये हैं हमें सिर्फ उन्हें सहेजना होता है। विसेंट वेन गॉग ने कहा था
कि भविष्य का चित्रकार रंगों का चित्रकार होगा। यूं तो बहुत से रंग विविध
माध्यमों में बाज़ार में सहजता से उपलब्ध हैं किंतु आज भी लोक संस्कृति में
प्राकृतिक रंगों का प्रचलन देखने को मिलता है। समय के बदलाव, सहजता, सुलभता
और सुविधा के कारण आज हमने बने बनाये रंगों का प्रयोग अपने चित्र-सृजन में करना
प्रारम्भ कर दिया है, मैं भी हाल में लगभग ऐक्रेलिक रंगों से ही अपना सृजन
करता हूँ।
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-116-18 Medium - Acrylic On Canvas Size - 48 X 40 inch Year-2018
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-118-18 Medium - Acrylic On Canvas Size - 48 X 40 inch Year-2018
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-15-18 Medium - Acrylic On Canvas Size - 100 X 100 Cm. Year - 2018
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-16-18 Medium - Acrylic On Canvas Size - 100 X 100 Cm. Year - 2018
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED- 18-85 Medium - Charcoal On Paper Size - 55 X 75 Cm. Year - 2018
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED- 18-87 Medium - Charcoal On Paper Size - 55 X 75 Cm. Year - 2018
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED- 18-90 Medium - Charcoal On Paper Size - 75 X 55 Cm. Year - 2018
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED- 18-84 Medium - Charcoal On Paper Size - 55 X 75 Cm. Year - 2018
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED- 18-81 Medium - Charcoal On Paper Size - 55 X 75 Cm. Year - 2018
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-92-17 Medium - Acrylic On Canvas Size - 60 X 60 Cm. Year - 2017
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-94-17 Medium - Acrylic On Canvas Size - 60 X 60 Cm. Year - 2017
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-98-17 Medium - Acrylic On Canvas Size - 60 X 60 Cm. Year - 2017
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-91-17 Medium - Acrylic On Canvas Size - 60 X 60 Cm. Year - 2017
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-81-17 Medium - Acrylic On Canvas Size - 120 X 120 Cm. Year - 2017
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-75-17 Medium - Acrylic On Canvas Size - 120 X 120 Cm. Year - 2017
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-31-16 Medium - Acrylic On Canvas Size - 120 X 240 Cm. Year - 2016
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-30-16 Medium - Acrylic On Canvas Size - 120 X 240 Cm. Year - 2016
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-24-16 Medium - Acrylic On Canvas Size - 120 X 120 Cm. Year - 2016
Artist - Amit Harit Title - UNTITLED-22-16 Medium - Acrylic On Canvas Size - 120 X 120 Cm. Year - 2016
Comments